प्रायोजित परियोजनाएँ

​नाइलिट चेन्नै इस समय निम्नलिखित कुशलता प्रशिक्षण का कार्यान्वयन कर रहा है

1. रोजगार एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित अनुसूचित जाति/जनजाति के रोजगार अभ्यर्थियों के लिए नाइलिट ’-स्तर में प्रशिक्षण – इस प्रशिक्षण के अन्तर्गत इस समय चेन्नै में 100 विद्यार्थी तथा हैदराबाद में 100 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

दाखिले की प्रक्रिया : संबंधित स्थानों पर अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए कोचिंग-एवं-मार्गदर्शन केन्द्र विद्यार्थियों को दाखिला देते हैं, अतः इचछुक विद्यार्थी संबंधित कोचिंग-एवं-मार्गदर्शन केन्द्र में सामान्यतया जून के महीने में सम्पर्क कर सकते हैं।   

परियोजना की अवधि : 1 वर्ष

2.”तमिलनाडु कुशलता विकास निगम द्वारा वित्तपोषित रोजगारयोग्य कुशलता प्रशिक्षण  इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 800 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है। 83 विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण को पूरा कर लिया है और ऑनलाइन माध्यम से दूसरे बैच का दाखिला इस समय चल रहा है जो 16 नवम्बर 2015 तक जारी रहेगा। 

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत पाठ्यक्रम एवं पात्रता

1. पाठ्यक्रम का शीर्षक : अन्तर्निर्मित सॉफ्टवेयर डिजाइन एवं विकास में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम

    अवधि : 200     

    अर्हता : बी.ई./ईसीसी/ईईई/ईएण्डआई में बी.टेक, बी.एस.सी (इलेक्ट्रॉनिकी)

    भर्ती की लक्षित संख्या : 200

2. पाठ्यक्रम का शीर्षक : इलेक्ट्रॉनिक पैकेजिंग में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम

    अवधि : 200    

    अर्हता : बी.ई./ईसीसी/ईईई/ईएण्डआई में बी.टेक, बी.एस.सी (इलेक्ट्रॉनिकी)

    भर्ती की लक्षित संख्या : 200   

3. पाठ्यक्रम का शीर्षक : प्रोफेशनल नेटवर्किंग में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम

    अवधि : 200    

    अर्हता : बी.ई./बी.टेक/ईसीई/आईटी/सीएससी में डिप्लोमा, बी.एस.सी. (सीएससी)/बीबीए (सीएससी)

    भर्ती की लक्षित संख्या : 200

4. पाठ्यक्रम का शीर्षक : ड्रीमवीव के प्रयोग द्वारा वेबसाइट डिजाइन में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम

    अवधि :  200    

   अर्हता : एचएससी

   भर्ती की लक्षित संख्या : 200

दाखिले की प्रक्रिया :  दाखिले की नोटिस दैनिक समाचार पत्रों/हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। कृपया हमारी विबसाइट देखें/टेलीफोन नं. 044-24421445 पर सम्पर्क करें। 

परियोजना की अवधि : 1 वर्ष

3) सूचना सुरक्षा शिक्षण एवं जागरूकता  – चरण II”  इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित। इस परियोजना के अतर्गत लक्ष्य तथा उपलब्धियाँ नीचे दिए अनुसार हैं। (परियोजना के बारे में अधिक जानकारी के लिये कृपया http://www.isea.gov.in देखें)  

क्र.सं. लक्ष्य विद्यार्थियों की लक्षित संख्या

1.

6 माह का सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/1 वर्ष का डिप्लोमा

150

2.

एक/दो सप्ताह के माडुलर पाठ्यक्रम

500

3.

नाइलिट तथा सी-डैक द्वारा संयुक्त रूप में आईएस में प्रमाणन

1500

4.

सरकारी अधिकारियों के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

400

5.

सरकारी अधिकारियों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

100

6.

सरकारी अधिकारियों के लिए एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम

100

अवधि:  5 वर्ष 

Hindi