तेजपुर संपर्क विवरण
“गुवाहाटी का नाइलिट तेजपुर विस्तार केन्द्र” तेजपुर विश्वविद्यालय तथा तत्कालीन इलेक्ट्रॉनिकी विभाग, भारत सरकार के बीच हस्ताक्षरित एक सहमति-ज्ञापन के पश्चात 5 अगस्त 1998 से “सीईडीटीआई तेजपुर” के नाम एवं शैली से कार्य रहा है। इस केन्द्र ने तेजपुर के निकट ना पाम स्थित तेजपुर विश्वविद्यालय के परिसर से अपना प्रचालन शुरू किया था। बाद में इसे विधि महाविद्यालय परिसर, तेजपुर में स्थानान्तरित किया गया।
बाद में, दिनांक 18-7-2992 को आयोजित कार्यकारी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, सीईडीटीआई, तेजपुर का नाम बदलकर “सीईडीटीआई, पूर्वोत्तर (अपर)” रखा गया और इसके प्रचालन के क्षेत्र का विस्तार असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय तथा सिक्किम तक था और आरम्भतः इसे गुवाहाटी में प्रशासनिक व्यवस्था के साथ गुवाहाटी तथा तेजपुर से कार्य करना था।
दिसम्बर, 2002 में सीईडीटीआई का आमेलन डीओईएसीसी के साथ होने (सीईडीटीआई, मोहाली को छोड़कर) के कारण इसका नाम बदलकर डीओईएसीसी केन्द्र गुवाहाटी/तेजपुर और बाद में “डीओईएसीसी सोसायटी गुवाहाटी/तेजपुर” रखा गया। अक्तूबर, 2011 में डीओईएसीसी सोसायटी का नाम बदलकर “राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान”, संक्षेप में “नाइलिट” किया गया और इस प्रकार इस केन्द्र का नाम भी बदलकर “नाइलिट गुवाहाटी/तेजपुर” हो गया।
 
अप्रैल 2012 में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की “आईईसीटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण/शिक्षण क्षमता में अभिवृद्धि करके पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास” परियोजना को अनुमोदित किया। तदनुसार, तेजपुर केन्द्र का नाम बदलकर अब “नाइलिट गुवाहाटी का नाइलिट विस्तार केन्द्र – तेजपुर” किया गया है।
अपनी स्थापना के समय से ही, नाइलिट तेजपुर विस्तार केन्द्र अनौपचारिक क्षेत्र में सूचना, इलेक्ट्रॉनिकी तथा संचार प्रौद्योगिकी (आईईसीटी) के क्षेत्रों में उद्योग के लिए प्रासंगिक अद्यतन प्रशिक्षण कार्यक्रम (दीर्घावधि एवं अल्पावधि दोनों ही) चला रहा है। इस प्रकार, नाइलिट तेजपुर विस्तार केन्द्र ने तेजपुर तथा इसके आसपास के इलाकों में अच्छी क्वालिटी का सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षण प्रदान करने के क्षेत्र में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है।
नाइलिट गुवाहाटी तेजपुर विस्तार केन्द्र में चलाए जाने वाले पाठ्यक्रम
(क) दीर्घावधि पाठ्यक्रम (न्यूनतम 1 वर्ष की अवधि)
| क्र.सं. | पाठ्यक्रम का नाम | 
|---|---|
| 
			 01  | 
			
			 सॉफ्टवेयर आईटी 'ओ' स्तर  | 
		
| 
			 02  | 
			
			 सॉफ्टवेयर आईटी 'ए' स्तर  | 
		
| 
			 03  | 
			
			 सीएचएम 'ओ' स्तर (हार्डवेयर)  | 
		
| 
			 04  | 
			
			 सीएचएम 'ए' स्तर (हार्डवेयर)  | 
		
(ख) अल्पावधि पाठ्यक्रम (2-3 महीने की अवधि)
| क्र.सं. | पाठ्यक्रम का नाम | 
|---|---|
| 
			 01  | 
			
			 बीसीसी (मूलभूत कम्प्यूटर पाठ्यक्रम)  | 
		
| 
			 02  | 
			
			 सीसीसी (कम्प्यूटर अवधारणा पाठ्यक्रम)  | 
		
| 
			 03  | 
			
			 पीसी हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम  | 
		
| 
			 04  | 
			
			 कार्यालय स्वचालन में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम  | 
		
| 
			 05  | 
			
			 डेस्कटॉप प्रकाशन में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम  | 
		
| 
			 06  | 
			
			 वेब डिजाइनिंग में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम  | 
		







