प्रैक्टिकल परीक्षा के ब्यौरे

ओ, ए, बी तथा स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षा की पात्रता की

*प्रैक्टिकल परीक्षा प्रत्येक वर्ष फरवरी तथा अगस्त के दूसरे शनिवार से आरम्भ करने का कार्यक्रम है। 

संशोधित पाठ्यचर्या के अन्तर्गत पाठ्यक्रमों के किसी विशिष्ट स्तर अर्थात ‘ओ’, ‘ए’, ‘बी’ तथा ‘सी’ के सिद्धान्त माड्यूलों में उत्तीर्ण होने के उपरान्त सभी विद्यार्थियों को उस स्तर के लिए निर्धारित प्रैक्टिकल परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना पड़ेगा। प्रैक्टिकल  माड्यूल के लिए आवेदन करते समय, विद्यार्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसे सभी संबंधित विषयों में दाखिला दिया गया है। प्रत्येक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा(ओं) की संख्या तथा विषय नीचे तालिका में दिए गए है :

स्तर प्रैक्टिकल  परीक्षा(ओं) की संख्या शामिल विषय

'ओ'

एक प्रैक्टिकल परीक्षा

M1, M2, M3, M4

'ए'

दो प्रैक्टिकल परीक्षाएँ
प्रैक्टिकल - I
प्रैक्टिकल - II

 

A1, A2, A3, A4
A5, A6, A7, A8, A9, A10

'बी'

चार प्रैक्टिकल परीक्षाएँ
प्रैक्टिकल - I
प्रैक्टिकल - II
प्रैक्टिकल - III
प्रैक्टिकल - IV

B1.1, 1.2, 1.3 & 1.4
B1.5, 2.1, 2.2, 2.3, 2.4 & 2.5
B3.3, 3.4 & 3.5
B4.3, 4.4 & 4.5

'सी'

चार प्रैक्टिकल परीक्षाएँ
प्रैक्टिकल - I
प्रैक्टिकल - II
प्रैक्टिकल - III
प्रैक्टिकल - IV

C1-R4/C10-R3 & C3-R4
C2-R4/C7-R3 & C5-R4/CE3-R3
C6-R4/C11-R3 & C7-R4/CE5-R3
C8-R4/CE4-R3 & C9-R4/C14-R3

उपर्युक्त तालिका में उल्लिखित वैकल्पिक विषयों में इसके अन्तर्गत उपलब्ध सभी विकल्प शामिल हैं और विद्यार्थियों को वैकल्पिक विषय के उसी विकल्प की प्रैक्टिकल  परीक्षा में बैठना होगा जिसका विकल्प उसने सिद्धान्त परीक्षा के लिए दिया है।

जो विद्यार्थी ‘ओ’ स्तर की प्रैक्टिकल परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं, उन्हें ‘ए’ स्तर के प्रैक्टिकल – I से छूट प्राप्त होगी। इसी प्रकार, जो विद्यार्थी ‘ए’ स्तर पर प्रैक्टिकल – I तथा II में उत्तीर्ण होते हैं, उन्हें ‘बी’ स्तर के प्रैक्टिकल – I तथा II से छूट प्राप्त होगी। 

Hindi