उपलब्धियों

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, नागालैण्ड सरकार
  • कृषि विभाग, नागालैण्ड सरकार
  • नागालैण्ड विश्वविद्यालय
  • राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी
  • स्कूली शिक्षा विभाग, नागालैण्ड
  • तकनीकी शिक्षा विभाग, नागालैण्ड
  • पुलिस विभाग, नागालैण्ड
  • नागालैण्ड महालेखा परीक्षा नियंत्रक
  • नागालैण्ड डाक विभाग
  • महिला विकास विभाग, नागालैण्ड सरकार
  • एयरसेल नागा आईडॉल वेबसाइट का विकास एवं अनुरक्षण
  • सीएजी कोहिमा के लिए पेंशन सॉफ्टवेयर विकसित
  • सभी प्रबंधकीय आवश्यकताओं के लिए अपने संगठन में विकसित सॉफ्टवेयर

सर्व प्रथम 1. अपनी स्थापना के समय से 8000 से ज्यादा विद्यार्थियों को आईईसीटी में प्रशिक्षित किया गया।

2. निम्नलिखित को सूचना प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं सेवाएँ प्रदान की गईं :

  • नागालैण्ड सरकार के अन्तर्गत फैशन प्रौद्योगिकी।
  • नागालैण्ड में साइबर अपराध के मामलों का संसूचन एवं समाधान किया।
  • नागालैण्ड सरकार द्वारा एक टूल के रूप में ई-शासन को बढ़ावा देने, तथा इसकी प्रदायगी नागरिकों को करने के लिए नाइलिट कोहिमा को सांस्थानिक भागीदार नामित किया गया है, एक ऐसी सरकार जो अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं उत्तरदायी है।
  • नाइलिट कोहिमा द्वितीय ई-पूर्वोत्तर शिखर-सम्मेलन का संस्थान-एवं-मेजबान भागीदार था।
  • परियोजनाओं को सफलतापूर्वक चलाया तथा प्रमुख परियोजनाएँ चल रही हैं।
  • राज्य के पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध, साइबर फोरेन्सिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम पर प्रशिक्षित किया।
  • राज्य सरकार के अधिकारियों (एएचओडी/एचओडी, आईटी नोडल अधिकारी), नागालैण्ड स्थित केन्द्र सरकार के कार्यालयों तथा विभिन्न संस्थानों के लिए साइबर फोरेन्सिक और साइबर अपराध पर कार्यशाला-एवं-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
  • डोनर मंत्रालय की महिला अधिकारिता परियोजना के अन्तर्गत अब तक 401 महिला प्रशिक्षार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं (आईटीईएस) में प्रशिक्षित किया गया है।
  • साइबर सुरक्षा के कार्यान्वयन पर चल रही परियोजना समुचित प्रशिक्षण तंत्रों तथा कार्यशालाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने, साइबर सुरक्षा पहलुओं पर जागरूकता का सृजन करने के उद्देश्य से आरम्भ की गई है, जो साइबर आचार-नीति को बढ़ावा देने तथा अपराधों की रोकथाम करने का एक अभिन्न अंग है। इस परियोजना का लक्ष्य समाज के अत्यन्त कमजोर वर्गों अर्थात स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों तथा सरकारी कर्मचारियों तक पहुँचना है।
  • इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित ई-शासन परियोजना राज्य सरकार की कार्य पद्धति के विभिन्न स्तरों पर क्षमता निर्माण की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध हुई है और इससे राज्य सरकार की व्यवस्था में सार्वत्रिक कम्प्यूटर साक्षरता हासिल हुई है।
  • समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप में वंचित वर्गों का सुधार करने के उद्देश्य से, नाइलिट कोहिमा भारत सरकार के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम एवं रोजगार जैसे विभिन्न मंत्रालयों द्वारा प्रायोजित एससीएसपी/टीएसपी उप-योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति/जाति के विद्यार्थियों तथा रोजगार अभ्यर्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों तथा सम्बद्ध कुशलताओं पर निःशुल्क शिक्षण तथा प्रशिक्षण की सेवाएँ प्रदान कर रहा है।
  • नाइलिट कोहिमा विभिन्न अन्य संगठनों के लिए स्थानीय मूलसंरचना सेवा प्रदाता (लिस्प) के रूप में भी कार्य करता है।
  • केआईआईटी (कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान) विश्वविद्यालय तथा सिक्किम विश्वविद्यालय जैसे विश्वविद्यालयों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।
  • सीएजी (भारत के लेखा-परीक्षा महानियंत्रक) के कार्यालयों के लिए पदोन्नति से संबद्ध परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है।
  • नाइलिट, कोहिमा का भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जीवन बीमा निगम, बैंक ऑफ इण्डिया तथा अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने के प्रयोजन से टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़) के साथ गठबंधन है।     
Hindi