nielit map

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान

National Institute of Electronics & Information Technology

Ministry of Electronics & Information Technology
Government of India
News

NIELIT News

नाइलिट पटना और बीएन मंडल विश्वविद्यालय के बीच समझौता

24 September 2025

नाइलिट पटना और बीएन मंडल विश्वविद्यालय के बीच समझौता: 50,000 छात्रों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
पटना/मधेपुरा: दिनांक 24 सितंबर, 2025 को कोसी क्षेत्र के 50,000 से अधिक विद्यार्थियों के कौशल विकास और प्रशिक्षण के लिए नाइलिट पटना (NIELIT Patna) और बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता किया गया है। यह पहल बिहार राज्य उच्च शिक्षा परिषद (BSHEC) के साथ हुए एक पूर्व समझौते का ही विस्तार है।

इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उभरती हुई तकनीकों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, डेटा विज्ञान और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना है। इस समझौते से न केवल छात्रों के तकनीकी कौशल में वृद्धि होगी, बल्कि उन्हें भविष्य के रोजगार के लिए भी तैयार किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Contact Us

NIELIT Bhawan,
Plot No. 3, PSP Pocket, Sector-8,
Dwarka, New Delhi-110077,
Board No.: 011-44446777
Help Desk No: 011-44446771 [Mon-Sat,9AM-5:30PM]
Email:- contact[at]nielit[dot]gov[dot]in

     cqw