
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
National Institute of Electronics & Information Technology

29 December 2025
लखीसराय के युवाओं के लिए NIELIT पटना की नई पहल
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT), पटना के अध्ययन केंद्र, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC), लखीसराय में 22 दिसंबर, 2025 से NIELIT-प्रमाणित तकनीकी एवं डिजिटल कौशल पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाकर उन्हें रोजगारोन्मुखी और भविष्य के लिए तैयार करना है।