
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
National Institute of Electronics & Information Technology

26 January 2026
पटना, 26 जनवरी 2026।
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT), पटना परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधिवत ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। राष्ट्रगान उपरांत संविधान के मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के संकल्प को दोहराया गया।