
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ,पटना
National Institute of Electronics & Information Technology,Patna

30 April 2026
29 अप्रैल 2026 को NIELIT Patna ने फोर स्टेट्स प्रोजेक्ट SDUY एवं EELTP के तहत राज्यभर में प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर Prof. Dr. Nitin Kumar Puri, कार्यकारी निदेशक, NIELIT बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिन संस्थानों के साथ समझौता हुआ उनमें Mrikal Thoughts Pvt. Ltd., Vision India Services Pvt. Ltd., Vishesh Education Society तथा NT Computer Institute शामिल हैं। इस पहल से बिहार में कौशल विकास एवं तकनीकी प्रशिक्षण को नई गति मिलने की उम्मीद है।