NIELIT Ranchi Signs MoUs with Ranchi University & Dr. Shyama Prasad Mukherjee University to Strengthen Higher Education & Skill Development in Jharkhand
06 January 2026
झारखंड में उच्च शिक्षा और कौशल विकास को मजबूती देने के लिए NIELIT रांची ने रांची विश्वविद्यालय (RU) और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार से राज्य के लाखों छात्रों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। यह समझौता NIELIT रांची के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन कुमार पुरी तथा रांची विश्वविद्यालय एवं DSPMU के कुलपति प्रो. (डॉ.) डी. के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
करार के तहत दोनों विश्वविद्यालयों में NSQF आधारित कोर्स शुरू किए जाएंगे। जहां छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी जैसी नई और उभरती तकनीकों में उद्योग की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से झारखंड के विश्वविद्यालयों के 1.5 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे।
यह करार डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया मिशन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की परिकल्पना को सशक्त बनाता है।