
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ,रांची
National Institute of Electronics & Information Technology,Ranchi

13 February 2026
कौशल-आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में NIELIT रांची ने 13 जनवरी 2026 को धनबाद के Government College Tundi , R S More College, Birsa Institute of Technology Sindri, BSK College Maithon एवं Guru Nanak College Buda Barmasiya & Bank More Campus Dhanbad के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
इस MoU के अंतर्गत धनबाद में डिजिटल साक्षरता एवं उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 15,000 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार योग्यता को भी बढ़ावा मिलेगा।