प्रस्तावना

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत एक स्वायत्त वैज्ञानिक संस्था है। सेनापति स्थित नाइलिट इम्फाल विस्तार केन्द्र की स्थापना जुलाई 2013 में की गई थी। नाइलिट सेनापति पिछले 2 वर्षों से सेनापति जिले में एक विस्तृत प्रशिक्षण सुविधा स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। इस केन्द्र की स्थापना स्थानीय युवाओं को तकनीकी दृष्टि से योग्य तथा कुशल एवं बुद्धिमान सूचना प्रौद्योगिकी कार्मिक के रूप में तैयार करने के उद्देश्य से की गई है। 

Hindi