विज़न एवं मिशन

नीलिट औरंगाबादविज़न एवं मिशन

संस्थान का विज़न (Vision)

मूल्य आधारित शिक्षा, अनुसंधान, रचनात्मकता एवं नवाचार के माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करते हुए, उद्योग एवं समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षा के एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित होना।

संस्थान का मिशन (Mission)

  1. उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में विश्वस्तरीय शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक सुविधाएँ तथा उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) स्थापित करना।
  2. उद्योग एवं समाज के साथ सहयोग स्थापित कर पाठ्यक्रम को उभरती हुई सूचना, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार प्रौद्योगिकियों के अनुरूप बनाना तथा क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित करना।
  3. सामाजिक पहुँच कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता द्वारा समस्याओं की पहचान करना तथा उनके लिए सतत एवं नैतिक समाधान प्रदान करना।
  4. अनुकूल वातावरण के माध्यम से आजीवन अधिगम (Life Long Learning) तथा टीम आधारित समस्या समाधान दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना।
Hindi