शैक्षणिक परियोजनाएं

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान,कालीकट स्नातक / स्नातकोत्तर के  अंतिम वर्ष के छात्रों के लिये छात्र परियोजनाओं को संपूर्ण करने के लिए सुविधाएं और मार्गदर्शन प्रदान करती है।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान,कालीकट से  प्रोजैक्ट करने के  कुछ फायदे निम्नलिखित है:

· उद्योग उन्मुख परियोजना कार्य
· सुसज्जित प्रयोगशाला
· योग्य मार्गदर्शक
· नवीनतम प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में प्रोजैक्ट

योग्यता परियोजना अवधि प्रति छात्र शुल्क
अभियांत्रिकी/डिप्लोमा/स्नातक के  अंतिम वर्ष के छात्रों के लिये (2-5 के  समूहों में) 2 महीने रु 5,000/- (सेवा कर सहित)
एमसीए/ डीओईएसीसी ‘बी’ स्तर/ स्नातकोत्तर के  अंतिम वर्ष के छात्रों के लिये (व्यक्तिगत परियोजना कार्य) 4 महीने रु 18,000/- (सेवा कर सहित)
एम. टेक के  अंतिम वर्ष के छात्रों के लिये (व्यक्तिगत परियोजना कार्य) 8 महीने रु 30,000/- (सेवा कर सहित)

स्वीकृति पत्र प्राप्त होने अथवा प्रोजैक्ट प्रारंभ होने (जो भी पहले हो) से १५ दिनों के अंदर शुल्क जमा करे। जमा शुल्क किसी भी शर्त पे वापस नहीं होगा।

आवदेन कैसे करे

विद्यार्थी , हमें अपनी संस्था से एक परियोजना अनुरोध पत्र के साथ रु 100 की गैर-वापसी योग्य संसाधन शुल्क का भुगतान करके हमारे साथ पंजीकृत कर सकते हैं। पोस्ट / ईमेल द्वारा आवेदन को अग्रेषित करने पर विचार नहीं किया जाएगा।

चयन

छात्रों को कुछ ऑनलाइन बाहरी या आंतरिक परियोजनाओं या कुछ शोध परियोजनाओं का एक हिस्सा प्रोजैक्ट के रूप में दिया जायेगा। चयन छात्र के क्षमता तथा दिलचस्पी के आधार पर संबंधित संकाय द्वारा किया जाता है।

प्रोजैक्ट  मुख्यतः निम्नलिखित क्षेत्रों में की जाती है:

एंबेडेड सिस्टम

वायरलेस

सूचना प्रौद्योगिकी

नियंत्रण और इंस्ट्रूमेंटेशन

सूचना प्रौद्योगिकी

पावर इलेक्ट्रॉनिक्स

कैड कैम

वीएलएसआई

प्रोजेक्ट समाप्ति-प्रमाणपत्र केवल तभी जारी किया जाएगा, अगर कामको गाइड की संतुष्टि तक पूरा किया गया हो। हमारे होस्टल में परियोजना के छात्रों के लिए सीमित संख्या में आवास उपलब्ध हैं।

इस संबंध में किसी भी अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें

विद्यार्थी-परियोजनाएं समन्वयक: sprj[at]calicut[dot]nielit[dot]in

Hindi