ई-शासन
ई-शासन वस्तुतः “सरल, परिमापनयोग्य, सही, प्रासंगिक एवं पारदर्शी” (स्मार्ट) शासन का सृजन करने के उद्देश्य से सरकार के कार्यकलापों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग है। यह नया प्रतिमान हमारे सांस्थानिक ढाँचों, कार्यपद्धतियों तथा कार्यप्रणालियों में क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने के आधार पर लोक सेवाओं को हमारे नागरिकों तथा व्यवसायों के द्वार तक लाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग पर ध्यान देगा, जो तीन स्तरों अर्थात सरकार, हमारे व्यवसायों तथा हमारे नागरिकों के बीच सम्पर्क में बदलाव लाएगा। नाइलिट को यह दायित्व दिया गया है कि यह सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-शासन के क्षेत्र में क्षमता निर्माण के विशाल क्षेत्र में प्रयत्न करे और आगे बढ़े। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, प्रबंध निदेशक, नाइलिट ने एक ई-शासन समूह का गठन किया है और सभी केन्द्र निदेशकों तथा प्रभारी निदेशकों को नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने का निदेश दिया है जो अपने-अपने राज्य में ई-शासन के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों का पता लगाएंगे।
ई-शासन के कार्यकलाप
एमईटीपी का प्रशिक्षण कैलेण्डर – ई-शासन में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम
क्र.सं. | माह/वर्ष | G1 ग्रुप के अधिकारियों का प्रशिक्षण | G2 ग्रुप के अधिकारियों का प्रशिक्षण |
---|---|---|---|
1. |
जुलाई-13 |
1 जुलाई 2013 से 4 जुलाई 2013 |
8 जुलाई 2013 से 10 जुलाई 2013 |
2. |
सितम्बर-13 |
23 सितम्बर 2013 से 26 सितम्बर 2013 |
30 सितम्बर 2013 से 3 अक्तूबर 2013 |
3. |
अक्तूबर -13 |
21 अक्तूबर 2013 से 24 अक्तूबर 2013 |
28 अक्तूबर 2013 से 30 अक्तूबर 2013 |
4. |
नवम्बर-13 |
4 नवम्बर 2013 से 7 नवम्बर 2013 |
18 नवम्बर 2013 से 20 नवम्बर 2013 |
5. |
जनवरी-14 |
6 जनवरी 2014 से 9 जनवरी 2014 |
15 जनवरी 2014 से 17 जनवरी 2014 |
6. |
फरवरी-14 |
10 फरवरी 2014 से 13 फरवरी 2014 |
19 फरवरी 2014 से 21 फरवरी 2014 |
7. |
मार्च-14 |
10 मार्च 2014 से 13 मार्च 2014 |
19 मार्च 2014 से 21 मार्च 2014 |
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधिकारियों के लिए ज्ञान विनिमय एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधिकारियों के लिए शिमला में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने के उपरान्त, उनके अधिकारियों के लिए उदयपुर तथा गोवा में क्रमशः “ई-शासन परियोजना जीवन चक्र” तथा “सरकारी प्रक्रिया पुनःइंजीनियरी” पर दो और ज्ञान विनिमय एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का दायित्व नाइलिट को दिया गया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के लिए ज्ञान विनिमय एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण कैलेण्डर
क्र.सं. | माह/वर्ष | स्थान | तिथि |
---|---|---|---|
1. |
जुलाई-13 |
उदयपुर |
28 जुलाई 2013 से 1अगस्त 2013 |
2. |
सितम्बर-13 |
गोवा |
24 सितम्बर 2013 से 29 सितम्बर 2013 |
नागालैण्ड सरकार के कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के लिए परियोजना प्रबंध ग्रुप – प्रमुख सचिव एवं आयुक्त, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आदेशानुसार, नागालैण्ड सरकार के कर्मचारियों तथा राज्य के अनुसूचित जनजाति युवाओं के लिए विभिन्न क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के प्रयोजन से एक परियोजना प्रबंध ग्रुप का गठन किया गया। श्री पार्थ पी. अधिकारी, उप निदेशक (प्रणाली) को अपने अनुभवों से अवगत कराने तथा प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम का ढाँचा तैयार करने के लिए नाइलिट केन्द्र, नई दिल्ली के एक सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया था। पीएमजी की पहली बैठक श्री के.टी. सुखालु, प्रमुख सचिव एवं आयुक्त, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की अध्यक्षता में 13 दिसम्बर, 2013 को आयोजित की गई। नाइलिट से ई-शासन पर पहली एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित करने का अनुरोध किया गया था। ई-शासन पर एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला 5 फरवरी 2014 को आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन नागालैण्ड सरकार के मुख्य सचिव, श्री बी.ज़ेड. ज़मीर, आईएएस ने किया और नागालैण्ड सरकार के विभिन्न विभागों के 71 प्रतिभागियों ने इसमे हिस्सा लिया।
ई-हरियाणा में नाइलिट केन्द्र, नई दिल्ली की उपस्थिति – नाइलिट केन्द्र, नई दिल्ली ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, हरियाणा सरकार और ई-शासन पत्रिका के प्रकाशक, एलेट्स इण्डिया द्वारा संयुक्त रूप में आयोजित ई-हरियाणा में नाइलिट के विभिन्न प्रयासों का प्रचार-प्रसार करने के लिए एक मण्डप लगाया था।